NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी पहले राउंड के लिए रिसेट रजिस्ट्रेशन करने का मौका, 12 अगस्त तक लिंक एक्टिवेट
नीट यूजी पहले राउंड के लिए जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। उन छात्रों को एमसीसी की ओर से रीसेट रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन दिया गया है। ...और पढ़ें

NEET UG Counselling 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
एमसीसी ने रिसेट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरू।
17 अगस्त को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए जिन छात्रों ने नीट यूजी पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। उन छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। दरअसल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से पहले राउंड की काउंसलिंग में आवेदन करने वाले छात्रों को फॉर्म में सुधार करने यानी RESET रजिस्ट्रेशन करने का मौका दिया गया है। एमसीसी की ओर से RESET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
12 अगस्त तक सुधार करने का मौका
एमसीसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जिन छात्रों ने पहले राउंड के दौरान फॉर्म में गलती छोड़ दी थी या कोई गलत विकल्प का चयन कर लिया था। वे छात्र अब अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। छात्रों को फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 12 अगस्त, 2026 सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने फॉर्म में जरूर सुधार कर लें।
च्वाइस फिलिंग शुरू
एमसीसी की ओर से पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। छात्र एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए अपने पसंदीदा कॉलेज या कोर्स का चयन कर सकते हैं। छात्रों को च्वाइस फिलिंग करने के लिए 13 अगस्त, 2026 तक का समय दिया गया है।
नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि
एमसीसी की ओर से च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। छात्र 13 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, च्वाइस लॉकिंग प्रक्रिया 12 अगस्त, सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। छात्रों को च्वाइस लॉकिंग करने के लिए 13 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को 18 से 22 अगस्त के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।