Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSC GD Constable 2026 Result: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स PET और PST में होंगे शामिल

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट किसी समय भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। ...और पढ़ें

    SSC GD Constable Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    SSC GD Constable Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. जल्द जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम।

    2. रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC GD Constable Result 2026 जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार 27 अप्रैल से लेकर 30 मई 2026 तक इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार बहुत जल्द ही एसएससी जीडी परीक्षा का परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। बता दें, रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।

    इन 5 स्टेप्स से कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

    एसएससी जीडी परीक्षा परिणामों की घोषणा बहुत जल्द ही की जाएगी। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद SSC GD Constable Result 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    कटऑफ भी होगी जारी

    एसएससी जीडी रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। एसएससी कटऑफ कैटेगरी वाइज जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे।

    शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार PET में होंगे शामिल

    लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा PET के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट के भीतर 5 किमी की दौड़ और 16 मीटर की दौड़ 7 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर की दौड़ और 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट के अंदर पूरी करना जरूरी।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: UP Police Constable Result 2026: यूपी कॉन्स्टेबल रिजल्ट का 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को इंतजार, यहां देखें संभावित Cut Off