Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Constable Result 2026: यूपी कॉन्स्टेबल रिजल्ट का 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को इंतजार, यहां देखें संभावित Cut Off

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:45 AM (IST)

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। ...और पढ़ें

    UP Police Constable 2026 Result: कब जारी होगा रिजल्ट।

    UP Police Constable 2026 Result: कब जारी होगा रिजल्ट।

    HighLights

    1. कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

    2. 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को नतीजों का इंतजार।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में देश के लगभग 21,92,236 युवा शामिल हुए थे। यह परीक्षा राज्य में कॉन्स्टेबल के कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए 08, 09 एवं 10 जून 2026 को संचालित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी UP Police Constable 2026 Result का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB की ओर से UP Police Constable Result 2026 जुलाई माह के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये नतीजे चेक कर सकेंगे।

    रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे। ऐसे में अगर इस साल कॉन्स्टेबल परीक्षा की संभावित कटऑफ की बात की जाए तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 185 से 195, ईडब्ल्यूएस के लिए 180 से 190, ओबीसी के लिए 178 से 188 और एससी के लिए कटऑफ 165 से 17 तक जा सकती है।

    कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणामा जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

    1. रिजल्ट चेक करने के लिए UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    3. इसके बाद UPPRPB Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
    5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
     

     

    खबरें और भी