Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Bharti Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द, नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:33 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट (UPPRPB Police Bharti Result) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। नतीजों के साथ ही कैटेगरी वाइ ...और पढ़ें

    UP Police Constable Result 2026 जल्द होगा जारी

    UP Police Constable Result 2026 जल्द होगा जारी

    HighLights

    1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट वेबसाइट uppbpb.gov.in पर होगा जारी।

    2. रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी होगा जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आंसर की जारी कर उस पर आपत्तियां ली जा चुकी हैं और अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट (UP Police Constable Result 2026) जारी होने का इंतजार है ताकी वे फिजिकल की तैयारियों में लग सकें।

    UP Police Constable Result 2026 कब जारी होगा

    अभी तक यूपी पुलिस विभाग की ओर से रिजल्ट की कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई के आखिर तक परिणाम की घोषणा की जा सकती है।

    UPPRPB Constable Result 2026 कैसे चेक करें?

    यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा। इसके बाद परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। नतीजे चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

    • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने पर आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर पायेंगे।

    क्या एसआई भर्ती की तरह इसका भी कटऑफ जायेगा हाई

    सभी उम्मीदवारों के मन में सवाल है कि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के चलते क्या इसका भी कटऑफ हाई जा सकता है। लेकिन, हम आपको बता दें कि इसकी संभावना कम है। क्योंकि एसआई भर्ती के लिए लगभग 4500 पदों पर भर्ती होनी थी लेकिन परीक्षा में 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में 21,92,236 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और पदों की संख्या 32,679 है। ऐसे में कटऑफ एसआई के मुकाबले कम रहेगा

    पिछली भर्ती का कटऑफ

    • सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ: 214.04644ओबीसी वर्ग का कटऑफ: 198.99599
    • महिला कैटेगरी का कटऑफ: 203.90879
    • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कैटेगरी का कटऑफ: 75.96059
    • आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग का कटऑफ: 187.31758
    • महिला वर्ग के लिए कटऑफ: 180.23366
    • ओबीसी वर्ग की कटऑफ: 198.99599
    • एक्स सर्विसमैन की कटऑफ: 59.00371
    • एससी वर्ग महिला की कटऑफ: 169.13167
    • एसटी वर्ग महिला की कटऑफ: 136.02707

    ऐसे में अनुमान है कि इस बार भी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का कटऑफ इसी के आसपास रह सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर पदों पर हो रही भर्ती, जनपद वाइज जानें आवेदन की डेट