UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून आंसर की कभी भी जारी होने की उम्मीद, पढ़ें डाउनलोड करने की स्टेप्स
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जल्द ही डाउनलोड के लिए जारी की जा सकती है। नतीजे इस माह के अंत तक आने की पूरी उम्मीद है। ...और पढ़ें

UGC NET June Answer Key 2026
HighLights
यूजीसी नेट आंसर की कभी भी हो सकती है जारी।
डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.nic.in पर होगा एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम संपन्न हुए 1 महीने से अधिक समय हो चुका है और इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा Provisional Answer Key एवं Response Sheet डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।
उत्तर कुंजी आते ही सभी परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे और प्रश्न उत्तरों का मिलान कर रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर तय तिथियों के अंदर उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे।
छात्रों में बढ़ रही नाराजगी
यूजीसी नेट एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार लगातार सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कह रहें कि एनटीए की देरी के चलते छात्रों को उसका भुगतान करना पड़ रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरियों और पीएचडी एडमिशन की लास्ट डेट नजदीक आ रही हैं और अभी तक एनटीए की ओर से कोई भी अपडेट नहीं दी जा रही है। इसी को देखते हुए छात्रों ने 11 अगस्त को एनटीए ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने एवं चैलेंज करने का तरीका
- यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
लॉग इन के माध्यम से ही आप जिस उत्तर को चैलेंज करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करके प्रूफ दर्ज करके उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। ध्यान रखें कि प्रति उत्तर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आपको 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
रिजल्ट इस माह के आखिर तक आने की उम्मीद
प्रोविजनल आंसर की आने के बाद उस पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण करने के बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। छात्रों की नाराजगी को देखते हुए उम्मीद है कि परिणाम इस माह के अंत तक जारी किया जा सकता है।