UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें Cut Off, DV-PST और Scorecard अपडेट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा हुए करीब 50 दिन हो गए हैं। अभ्यर्थियों को अब नतीजे (UPPRPB UP Police Constable Result) जारी होने का इंतजार है जो ज ...और पढ़ें

UP Police Constable Result 2026 Date
HighLights
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर होगा जारी।
केवल ऑनलाइन चेक कर पाएंगे परिणाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जल्द ही पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक के अंत तक परिणाम (UP Police Constable Result 2026) की घोषणा कर सकता है। आपको बता दें की परीक्षा का आयोजन 8, 9 एवं 10 जून को राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर करवाया गया था।
UP Police Constable Result 2026 कहां होगा जारी
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा। परिणाम की घोषणा होते ही सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPPRPB Constable Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें
- यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 जारी होते ही वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर पायेंगे।
UP Police Constable Cut Off 2026 कितनी रह सकती है?
पिछली भर्ती के कटऑफ को ध्यान में रखते हुए इस बार सामान्य वर्ग का कटऑफ 214.04644, ईडब्ल्यूएस वर्ग का 187.31758, ओबीसी कैटेगरी का 198.99599, एससी का 178.04955 और एसटी का 146.73835 के आसपास रह सकता है। आपको बता दें कि यह कटऑफ पिछली भर्ती के अनुसार है। इसमें बदलाव संभव है। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ हासिल कर लेंगे केवल वे ही भर्ती के अगले चरण फिजिकल के लिए सफल माने जायेंगे।
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के जरिये कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 13093 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 3264 पद, ओबीसी के लिए कुल 8818 पद, एससी के लिए कुल 6857 पद और एसटी के लिए कुल 647 पद आरक्षित हैं।