Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12th UP Board Result 2026 OUT: डायरेक्ट यहां दिए लिंक से डाउनलोड करें 12वीं का रिजल्ट, बारहवीं में शिखा वर्मा ने किया टॉप

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 08:49 AM (IST)

    यूपी बोर्ड की ओर से आज (UPMSP UP Board Inter Result 2026) जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र Digilocker से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकत ...और पढ़ें

    UP Board 12th Result 2026: कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी।

    UP Board 12th Result 2026: कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी।

    HighLights

    1. कक्षा बारहवींं का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी।

    2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं बोर्ड के नतीजे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से (UP Board Result 2026) का एलान प्रेस कॉन्प्रेंस के जरिये किया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, डिजीलॉकर से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

    यूपी बोर्ड की ओर से आज कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्रों की सहायता के लिए यहां ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    रिजल्ट में इनकी करें जांच

    यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई इन जानकारी को अवश्य जांच लें।

    • अपना नाम
    • जन्मतिथि
    • माता-पिता का नाम
    • परीक्षा का नाम और बोर्ड का नाम
    • परीक्षा में प्राप्त अंक
    • परीक्षा में कुल अंक
    • स्कूल का नाम
    • अपना रोल नंबर
    • पासिंग प्रतिशत

    कंपार्टमेंट के लिए आवेदन जल्द शुरू

    यूपी बोर्ड कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। जो छात्र परीक्षा में एक या दो विषय में फेल होंगे। उनके लिए यूपी बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का दूसरा मौका दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बरसात, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी किया जाएगा सम्मान