Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC CMS Admit Card 2026: कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:37 AM (GMT+05:30)

    यूपीएससी की ओर से कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    UPSC CMS Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    UPSC CMS Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. सीएमएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

    2. कुल 1358 पदों पर होगी भर्ती।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कंबाइड मेडिकल सर्विस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC CMS Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यह एडमिट कार्ड कुल 1358 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करवाया गया है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

    इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    सीएमएस परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद UPSC CMS Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    इस डेट पर होगी परीक्षा

    यूपीएससी की ओर से कंबाइड मेडिकल सर्विस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 02 अगस्त को किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन निर्धारित परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 1 या दो घंटे पहलें पहुंचने का प्रयास करें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

     

    यह भी पढ़ें: SSC GD Constable 2026 Result: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद, शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स PET और PST में होंगे शामिल