Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC ESE Mains Result 2026: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा रिजल्ट का किया एलान, 1340 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:09 PM (IST)

    यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये नतीजे चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    UPSC ESE Mains Result 2026: पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

    UPSC ESE Mains Result 2026: पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।

    HighLights

    1. ईएसई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।

    2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन मुख्य ESE परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी UPSC ESE Mains 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे अभ्यर्थी अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें जल्द ही यूपीएससी की ओर से इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें नतीजे

    इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां अभ्यर्थियों की सहायता के लिए रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमेपज पर Written Results सेक्शन पर क्लिक करें।
    3. इसके बाद Engineering Services (Main) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    UPSC Engineering Services Mains Result 2026 PDF Direct Link

    upsc

     

    1340 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए चयनित

    यूपीएससी की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक कुल 1140 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि यूपीएससी की ओर इंटरव्यू तिथि की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू तिथि जानने के लिए नियमित रूप से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। इसके अलावा, इंटरव्यू में शामिल होने से पहले दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अवश्य तैयार कर लें।

    खबरें और भी

    इंटरव्यू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।


    यह भी पढ़ें: UPSC CMS Admit Card 2026: कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड