UPSC Mains Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई मेंस एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, एग्जाम डेट शिफ्ट टाइमिंग करें चेक
यूपीएससी द्वारा आईएएस मेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जा सकते हैं। परीक्षा 21 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। ...और पढ़ें

UPSC Mains Admit Card 2026 जल्द होंगे जारी।
HighLights
यूपीएससी मेंस रिजल्ट एडमिट कार्ड ऑनलाइन होंगे जारी।
डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर होगा एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की शुरुआत देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 अगस्त से स्टार्ट की जाएगी। मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई करने वाले 13,343 कैंडिडेट्स को अब एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो एग्जाम से एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी किये गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार 12 अगस्त को एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।
ऑनलाइन करना होगा प्रवेश पत्र डाउनलोड
मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से डाक आदि के माध्यम से हॉल टिकट नहीं भेजा जायेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर "Civil Services Mains Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
विषय के अनुसार एग्जाम शेड्यूल
यूपीएससी की ओर से सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 एवं 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। विषय के अनुसार शेड्यूल निम्नलिखित है-
- 21 अगस्त 2026: पेपर 1 (Essay) (केवल सुबह की शिफ्ट में)
- 22 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 2 (General Studies-I), दूसरी शिफ्ट पेपर 3 (General Studies-II)
- 23 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 4 (General Studies-III), दूसरी शिफ्ट पेपर 5 (General Studies-IV)
- 29 अगस्त 2026: पेपर A Indian Language (असमिया/ बंगाली/ बोडो/ डोगरी/ गुजराती/ हिन्दी/ कन्नड़/ कश्मीरी/ कोंकणी/ मैथिली/ मलयालम/ मणिपुरी मराठी/ नेपाली/ उड़िया/ पंजाबी/ संस्कृत/ संथाली (देवनागरी/ ओलचिकी लिपि)/ सिंधी (देवनागरी/ अरबी लिपि)/ तमिल/ तेलुगु/ उर्दू) (केवल सुबह की शिफ्ट में)
- 30 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर VI, Optional Subject-Paper-1
- 30 अगस्त 2026: दूसरी शिफ्ट- पेपर VII, Optional Subject-Paper-2
एग्जाम टाइमिंग
उम्मीदवारों को बता दें कि पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से लेकर सायं 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
खबरें और भी
सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं और साथ ही एक वैलिड पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से एक लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।