Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Assistant Professor Bharti 2026: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस डेट पर होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:09 PM (IST)

    बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित है। ...और पढ़ें

    Bihar Assistant Professor Bharti 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    Bihar Assistant Professor Bharti 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन शुरू।

    2. 3 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3687 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

    आवेदन से संबंधित जरूरी डिटेल

    • आवेदन शुरू: 03 जुलाई, 2026
    • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई, 2026
    • इंटरव्यू की तिथि: 20 से 27 जुलाई, 2026
    • मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 29 जुलाई, 2026
    • फाइनल आलॉटमेंट: 01 अगस्त, 2026
    • नियुक्ति: 07 अगस्त, 2026

    कौन कर सकते हैं आवेदन

    1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है।
    2. उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
    3. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरा किया हो।
    4. उम्मीदवारों ने यूजीसी या सीएसआईआर से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    कहां करें आवेदन

    असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार समर्थ पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके अलावा, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए इंटरव्यू से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।साथ ही उम्मीदवार आवेदन, पात्रता, उम्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।

     

    यह भी पढ़ें: UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनबाड़ी में कई पदों पर निकली भर्ती, उम्र पात्रता और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक

     

    खबरें और भी