Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनबाड़ी में कई पदों पर निकली भर्ती, उम्र पात्रता और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते ह ...और पढ़ें

    UP Anganwadi Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    UP Anganwadi Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. यूपी आंगनबाड़ी में आवेदन शुरू।

    2. आवेदन की लास्ट डेट 29 जुलाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत अभोली, औराई, ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, शहर और डीघ आंगनबाड़ी केद्रों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आंगनबाड़ी के पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम में ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन 29 जून से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 25 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

    भर्ती संबंधित विविरण

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 108 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, इसमें अनुसूचित जाति के लिए कुल 26 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 29 पद और जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 53 पद आरक्षित किए गए हैं।

    आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

    • आंगनबाड़ी में निकली भर्ती के लिए केवल महिला ही आवेदन करने की पात्र होंगी।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। हाई स्कूल की मार्कशीट में अंकित आय ही मान्य होगी। 
    • आवेदिका उसी ग्रामसभा या वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वे आवेदन कर रही हैं।

    इन स्टेप्स से करें अप्लाई

    उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार न स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
    4. अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
     

     

     

     

    खबरें और भी