MP Anganwadi Bharti 2026: मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में 2 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस उम्र सहित अन्य डिटेल
मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी के 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

MP Anganwadi Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में आवेदन शुरू।
कुल 2548 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी या आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द से जल्द WCD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने से संबंधित जरूरी तिथि
आवेदन शुरू: 01 जुलाई, 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई, 2026
आवेदन में सुधार करने की तिथि: 15 जुलाई, 2026
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक उसी राजस्व ग्राम एवं शहरी या नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होने चाहिए, जिस नगरीय वार्ड के क्षेत्र में नियुक्ति की जानी है।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2548 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 781 पद आंगनवाड़ी और कुल 1767 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आरक्षित किए गए हैं।
कैसे करें अप्लाई
आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।