High Court HJS Vacancy 2026: हायर ज्यूडिशरी सर्विस के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें सैलरी फीस सहित अन्य डिटेल
दिल्ली हाई कोर्ट में हायर ज्यूडिशरी सर्विस के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन 15 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Hi ...और पढ़ें

High Court HJS Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
हाई कोर्ट में HJS के पदों पर आवेदन स्टार्ट।
कुल 27 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट में हायर ज्यूडिशरी सर्विस HJS के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस डिटेल
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। फीस से संबंधित डिटेल नीचे दी गई है, जो इस प्रकार है।
जनरल: 2,000 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग: 500 रुपये
इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट करें ऑनलाइन आवेदन
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
हायर ज्यूडिशरी सर्विस के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,44,840 रुपये से लेकर 1,94,660 प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन
भर्ती संबंधित विविरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 27 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 17 पद जनरल उम्मीदवारों के लिए, 05 पद एससी के लिए और 05 पद एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।