Bihar Daroga Vacancy 2026: बिहार एसआई भर्ती के लिए आवेदन कल से होंगे स्टार्ट, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
बिहार में एसआई के 150 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 9 जुलाई से स्टार्ट होंगे। ग्रेजुएट युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। ...और पढ़ें

Bihar Police Bharti 2026
HighLights
बिहार एसआई भर्ती के लिए आवेदन 9 जुलाई से होंगे स्टार्ट।
स्नातक पास युवा ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। भर्ती में शामिल होने के लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता एवं मापदंड
बिहार एसआई पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना चाहिए। अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सामान्य पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए 40 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
शारीरिक मापदंड
- उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।
ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
खबरें और भी
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। मेंस में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा।