IBPS PO 2026: आईबीपीएस पीओ-एमटी के 6715 पदों पर हो रही भर्ती, ग्रेजुएट युवा इस डेट तक भरा जा सकता है फॉर्म
आईबीपीएस पीओ/एमटी के 6715 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें शामिल होने के लिए ग्रेजुएट युवा 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

IBPS PO MT Vacancy 2026
HighLights
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई।
20 जुलाई है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के 6715 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं ऑनलाइन माध्यम से आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर भर सकते सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 निर्धारित है।
योग्यता एवं मापदंड
आईबीपीएस पीओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता का अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छूट प्रदान की जाएगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
आईबीपीएस एसओ पीओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म का लिंक एवं स्टेप्स यहां प्रदान की जा रही हैं-
- आईबीपीएस पीओ/ एमटी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crppoxvijun26/ पर जाएं।
- अब नए पोर्टल पर पहले आपको Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरें हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
खबरें और भी
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनको प्रीलिम एवं मेंस एग्जाम में शामिल होना होगा। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त माह में वहीं मुख्य परीक्षा अक्टूबर माह में संभावित है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।