Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर के बंपर पदों पर हो रही भर्ती, जिले वाइज चेक करें फॉर्म भरने की लास्ट डेट

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 01:20 PM (IST)

    यूपी के प्रतापगढ़, भदोही, मुरादाबाद आगरा सहित विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी जिले के अनुसार निर्धा ...और पढ़ें

    UP Anganwadi Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    UP Anganwadi Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. यूपी के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर हो रही भर्ती।

    2. महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए कर सकती हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी महिला उम्मीदवार इन जिलों की निवासी हैं और सरकारी नौकरी की खोज में हैं वे निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। एप्लीकेशन फॉर्म स्वयं ही ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर भरा जा सकता है।

    भर्ती विवरण

    जिला पदों की संख्या फॉर्म भरने की लास्ट डेट 
    प्रतापगढ़ 250 28 जुलाई 2026
    भदोही 108 25 जुलाई 2026
    मुरादाबाद 207 22 जुलाई 2026
    आगरा  186 20 जुलाई 2026
    मेरठ 180 17 जुलाई 2026
    बागपत 261 16 जुलाई 2026
    फर्रुखाबाद 292 20 जुलाई 2026
    कानपुर नगर 259 15 जुलाई 2026
    अलीगढ़ 237 20 जुलाई 2026
    कन्नौज  125 16 जुलाई 2026
    बिजनौर 260 15 जुलाई 2026
    ललितपुर 75 09 जुलाई 2026

    आंगनवाड़ी वर्कर पदों के लिए पात्रता एवं मापदंड

    1. यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 में केवल महिला उम्मीदवार फॉर्म भर सकती हैं।
    2. महिला अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं।
    3. उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पोस्ट ग्रेजुएशन अधिकतम योग्यता है।
    4. न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन किया जा सकता है। किसी भी श्रेणी से किसी भी प्रकार का एप्लीकेशन शुल्क नहीं लिया जायेगा। महिला अभ्यर्थी घर बैठे फ्री में आवेदन कर सकती हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-

    • यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
    • इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
    UP Anganwadi Bharti

    चयन प्रक्रिया एवं वेतन

    आंगनवाड़ी पदों पर चयन बिना परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर किया जायेगा। मेरिट लिस्ट प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। जिन महिला उम्मीदवारों का रिक्त पदों पर चयन होगा उनको प्रतिमाह 8000 रुपये वेतन प्रदान किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar Police SI Bharti 2026: बिहार पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका