Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police SI Bharti 2026: बिहार पुलिस एसआई के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    बिहार में पुलिस इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। आवेदन, शैक्षणिक योग्यता सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक। ...और पढ़ें

    Bihar Police SI Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    Bihar Police SI Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. आवेदन जल्द होंगे शुरू।

    2. कुल 150 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में बतौर पुलिस इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग BPSSC ने Bihar Police SI Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन 09 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 09 अगस्त, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

    कितने पदों पर होगी भर्ती

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल पुलिस इंस्पेक्टर के कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें एससी के लिए कुल 24 पद, एसटी के लिए कुल 02 पद, ईबीसी के लिए कुल 27 पद, बीसी के लिए कुल 18 पद, बीसी फीमेल के लिए कुल 04 पद, जनरल उम्मीदवारों के लिए कुल 60 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 15 पद आरक्षित किए गए हैं।

    कौन कर सकते हैं अप्लाई

    1. बिहार पुलिस इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताओं को पूरा किया हो।
    2. उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष व महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
    3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    दो चरणों में होगी लिखित परीक्षा

    लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, करंट अफेयर्स आदि विषयों से सवाल पूछे जायेंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें: Bihar Assistant Professor Bharti 2026: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस डेट पर होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

    खबरें और भी