बिहार में कॉन्स्टेबल, सिविल जज, प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई
बिहार राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, सिविल जज व प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। सरकारी नौकरी की खोज कर रहे अभ्यर्थी निर्धारित ...और पढ़ें

bihar government jobs 2026
HighLights
बिहार में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका।
पात्रता सहित अन्य डिटेल इस पेज से कर सकते हैं चेक।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल, सिविल जज व प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों पर भर्ती हो रही है। जो भी युवा इन भर्तियों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन भर्तियों में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भर सकेंगे, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
पद एवं आवेदन की लास्ट डेट
| भर्ती का नाम | पदों की संख्या | आवेदन की लास्ट डेट |
| पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 | 993 पद | 31 मार्च 2026 |
| बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2026 | 300 पद | 20 मार्च 2026 |
| बिहार सिविल जज भर्त | 173 पद | 18 मार्च 2026 |
योग्यता एवं मापदंड
पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/ विज्ञान) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने गणित, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50%, एससी/ एसटी ने न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त किये हों। न्यूनतम उम्र 18 साल व अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट मिलेगी। अधिक डिटेल के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti 2026: CSBC पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई
बिहार प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का एलएलबी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही वकील के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए काउंसिल में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। न्यूनतम उम्र 18 एवं अधिकतम उम्र 37 साल है। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को छूट दी गई है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- BPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 300 पदों पर होगी भर्ती
बिहार सिविल जज: इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में डिग्री प्राप्त होना चाहिए और साथ ही 3 साल का काम करने का अनुभव होना चाहिए। न्यूनतम आयु 22 एवं अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी। फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर भरा जा सकता है