HPCL Recruitment 2026: एचपीसीएल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस
एचपीसीएल में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

HPCL Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन की लास्ट डेट 20 जुलाई।
116 पदों पर होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एचपीसीएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार एचपीसीएल में नौकरी की तलाश कर रहे है। वे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 25, 29, 34, 45 और 48 वर्ष निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1180 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
एचपीसीएल में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमेपज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
खबरें और भी