IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल मथुरा में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का मौका, फ्री में कर सकते हैं अप्लाई
आईओसीएल मथुरा में अप्रेंटिस के 151 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी निशुल्क रूप से 28 जुलाई तक फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

IOCL Mathura Recruitment 2026
HighLights
आईओसीएल मथुरा में अप्रेंटिस भर्ती की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
28 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से मथुरा रिफाइनरी में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 जुलाई 2026 निर्धारित है। ऐसे में योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए NAPS/ NATS पोर्टल पर एनरोल होना अनिवार्य है।
निशुल्क भरा जा सकता है फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भरा जा सकता है।
आवेदन के लिए पात्रता
अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार- मैट्रिक के साथ ITI/ संबंधित क्षेत्र में बीए/ बीएससी/ बीकॉम/ डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 30 जून 2026 के आधार पर होगी।
बिना परीक्षा के होगा चयन
इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा और सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा।
ट्रेनिंग की अवधि
इस भर्ती में चयनित युवाओं को पद के अनुसार निर्धारित ट्रेनिंग अवधि के लिए नियुक्ति किया जायेगा। कुछ पदों के लिए नियुक्ति की अवधि 12 महीने वहीं कुछ पदों के लिए 15 और 24 महीने है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।