SAIL Recruitment 2026: सेल में अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती का एलान, ITI-डिप्लोमा से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
SAIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 26 अगस्त तक जारी रहेगी। ITI, डिग्री एवं डिप्लोमा होल्डर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते ...और पढ़ें

SAIL Apprentice 2026 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
HighLights
सेल में अप्रेंटिसशिप के 1110 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही भर्ती।
बिना परीक्षा के होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ऐसे युवा जो ITI, डिप्लोमा या डिग्री होल्डर हैं उनके पास सुनहरा मौका है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की ओर से ट्रेड, टेक्नीशियन/ ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के 1110 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती (SAIL Apprentice Recruitment 2026) निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in, apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त निर्धारित है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1110 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए 421 पद, डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए 414 और डिग्री अप्रेंटिसशिप के लिए 275 पद आरक्षित हैं।
भर्ती में भाग लेने के लिए पात्रता एवं मापदंड
ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण किया हो। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने बीई/ बीटेक डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही 30 सितंबर 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
Trade, Diploma और Graduate Apprentice के लिए योग्यता क्या है?
ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण किया हो। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही 31 अगस्त 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
SAIL Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में ट्रेड एवं ग्रेजुएट/ डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार अलग-अलग पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए लिंक नीचे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं-
खबरें और भी
- Trade Apprentices link
- Graduate/Technician Apprentices link
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन की अंतिम चयन प्रक्रिया क्या है?
अभ्यर्थियों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके वॉक इन के लिए "सेंट्रल रिक्रिएशन रूम, ट्रेनीज हॉस्टल, सेक्टर-5, राउरकेला-769002, जिला- सुंदरगढ़ (ओडिशा)" में बुलाया जाएगा। वॉक इन ट्रेड के अनुसार 1 से लेकर 26 सितंबर तक होंगे। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेड के अनुसार 9600/ 10,900/ 12,300 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।