Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Tourism Department Vacancy 2026: चपरासी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर हो रही भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवा जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:56 PM (IST)

    यूपी पर्यटन विभाग में चपरासी और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 10th-12th पास 7 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यूपी के विभिन्न जिलों में चपरासी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर हो रही भर्ती।

    2. फ्री में भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट में चपरासी (Peon) और कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। यह भर्ती राज्य के विभिन्न जनपदों में हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 7 अगस्त 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तय समय के अंदर ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर सकते हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    1. चपरासी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उसे साइकिल या मोटर साइकिल चलाने का ज्ञान हो।
    2. कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 12th इंटरमीडिएट पास होना चाहिए और साथ ही उसके पास कंप्यूटर चलाने की नॉलेज/ CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग स्पीड 20 शब्द प्रतिमिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
    3. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    किन जिलों के लिए हो रही भर्ती

    चपरासी (Peon) के 8 पदों पर नियुक्तियां होगी। चयनित युवाओं को बुलंदशहर, बागपत, मथुरा, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, रायबरेली और श्रावस्ती जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।
    इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 15 पद रिक्त हैं और चयनित अभ्यर्थियों को गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, मथुरा, बिजनौर, हमीरपुर, बांदा, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, कुशीनगर, हापुड़, शामली जिलों में नियुक्ति दी जाएगी।

    कितना मिलेगा वेतन

    चपरासी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12000 रुपये वेतन दिया जायेगा। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 17242 रुपये मासिक सैलरी प्रदान की जाएगी।

    स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं फॉर्म

    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
    • होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
    • पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    ध्यान रखें कि आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- India Post Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के पास इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें अप्लाई

    खबरें और भी