UPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और रिसर्च ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन कल से स्टार्ट
यूपीएससी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और रिसर्च ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन कल यानी 08 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार ...और पढ़ें
-1786103387349_m.webp)
UPSC Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन कल से होंगे शुरू।
कुल 34 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, रिसर्च ऑफिसर और सुपरिंटेंडेंट ट्रांसलेटर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 08 अगस्त, 2026 से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। पदानुसार उम्मीदवारों की आयु 35, 38, 40 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
कैसे कर सकेंगे अप्लाई
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन कल से शुरू हो जाएंगे। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकेंगे।
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
पद संबंधित विविरण
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 34 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के कुल 01 पद, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक) के कुल 09 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर इंजीनियर के लिए कुल 01 पद, सुपरिंटेंडेंट ट्रांसलेटर हिंदी के लिए कुल 1 पद, रिसर्च ऑफिसर के लिए कुल 11 पद, हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए कुल 04 पद और सॉइल कंजर्वेशन असिस्टेंट के लिए कुल 07 पद आरक्षित किए गए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पटवारी सहित कई पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका