Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रह्मोस, फाइटर जेट और दुश्मन को धूल चटाने वाले हथियार... 90 मिनट की परेड में दिखी मजबूत भारत की तस्वीर

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 03:29 PM (IST)

    77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड आयोजित हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, जबकि राष्ट्रपति मुर्मु ने मुख्य अतिथियों के स ...और पढ़ें

    दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान में उड़ान भरते लड़ाकू विमान। फोटो - पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार

    दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान में उड़ान भरते लड़ाकू विमान। फोटो - पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के आगाज के साथ ही आज सभी की निगाहें दिल्ली के कर्तव्य पथ पर टिकी थीं। राष्ट्रपति की एंट्री से लेकर सेना के शौर्य प्रदर्शन और आकर्षक झांकियों के साथ गणतंत्र दिवस की भव्य परेड देखने को मिली। समारोह शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    republic day 2026 (12)

    मुख्य अतिथि

    इस साल गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। दोनों वैश्विक हस्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ कर्तव्य पथ पहुंची।

     republic day 2026 (6)

    गणतंत्र दिवस की थीम

    इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड की थीम थी "वंदे मातरम्" थी। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने की खुशी में ये थीम निर्धारित की गई थी। इसी थीम पर कर्तव्य पथ को सजाया गया था और कई झांकियों में भी इसकी झलक देखने को मिली है।

    republic day 2026 (1)

    सेना का शौर्य प्रदर्शन

    • परेड में लगभग 6,000 सैनिक और 18 मार्चिंग कंटिनजेंट्स ने हिस्सा लिया। इनके साथ 13 बैंड भी मौजूद थे।
    • भैरव लाइट कमांडो बटालियन पहली बार परेड में शामिल हुई।
    • ड्रोन और आधुनिक प्रणालियों से लैस नई आर्टिलरी रेजिमेंट शक्तिबान रेजिमेंट ने भी परेड में हिस्सा लिया
    • सेना के साथ 61 कैवेलरी वाले घुड़सवारों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।
    • राजपूत, असम, जैक ली और आर्टिलरी कंटिनजेंट ने भी परेड में शौर्य दिखाया।

    republic day 2026

    हथियारों और मिसाइलों ने बढ़ाई शोभा

    77नवें गणतंत्र दिवस की परेड में भारत के कई आधुनिक और स्वदेशी हथियारों, मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया। इस लिस्ट में ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल सिस्टम, 'सूर्यस्त्र' रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, धनुष तोप, ATAGS, MRSAM, युद्ध टैंक अर्जुन और सेना की भारी बख्तरबंद गाड़ियां भी परेड में नजर आईं।

    खबरें और भी

    republic day 2026 (9)

    वायुसेना ने दिखाया पराक्रम

    गणतंत्र दिवस की परेड के बाद सेना के लड़ाकू विमानों ने आसमान में पराक्रम दिखाया। इस साल राफेल, सुखोई (Su-30), मिग-29 और जैगुआर जैसे 29 लड़ाकू विमानों ने दिल्ली के आसमान में एक-साथ उड़ान भरी। वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम का भी फॉर्मेशन किया। तीस हजार से ज्यादा लोग इस पल के साक्षी बने।

    republic day 2026 (11)

    गणतंत्र दिवस परेड की खास बातें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

    गणतंत्र दिवस की परेड में 30 झांकियां निकाली गईं। इनमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकिया थीं। वहीं, 13 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों की देखने को मिली।

    republic day 2026 (2)

    148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। उत्तराखंड डायरेक्टोरेट सीनियर विंग गर्ल्स की कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा ने इस मार्च का नेतृत्व किया था।

    यूरोपिय संघ का दस्ता भी कर्तव्य पथ की परेड में शामिल हुआ था।

    republic day 2026 (8)

    पुरुष CRPF बटालियन की कमान पहली बार महिला अधिकारी को सौंपी गई थी। 26 साल की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला ने परेड में CRPF की टुकड़ी का नेतृत्व किया।

    यह भी पढ़ें- अटारी बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, देशभर से पहुंचे दर्शकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को दी सलामी