Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दिल्ली-NCR में चार दिन बारिश का अनुमान, पढ़ें यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 08:06 AM (IST)

    बीते दिनों उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा हुई जिसके कारण लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया। उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की कई तस्वीरें स ...और पढ़ें

    दिल्ली और यूपी में हो सकती है बारिश
    दिल्ली और यूपी में हो सकती है बारिश

    HighLights

    1. दिल्ली और यूपी में बारिश की संभावना
    2. उत्तर भारत में बारिश के आसार
    3. लोगों को सावधान रहने की दी गई चेतावनी

    नई दिल्ली, एजेंसी। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में हुई भारी वर्षा के कारण राजधानी लखनऊ की सड़कों पर जलजमाव की समस्या सामने आई। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावनाओं के बीच प्रदेश के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

    वहीं, 15 सितंबर से पूर्वी यूपी की अपेक्षा पश्चिमी यूपी में बारिश में कमी हो सकती है और 16 सितंबर तक किसी भी जगह पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना नहीं जताई गई है।

    दिल्ली के मौसम का हाल

    दिल्ली में अगले पांच दिन बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते गर्मी के तेवर भी थोड़ा नरम ही रहेंगे। वहीं, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। दिन में धूप खिली रही।

    लगातार कई दिन हुई बारिश के चलते मौसम में अभी नमी बरकरार है। इसके चलते तापमान में बहुत ज्यादा तेजी से इजाफा नहीं हुआ है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 93 से 64 प्रतिशत तक रहा। 

    मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 8 से 12 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

    हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

    हिमाचल प्रदेश में मानसून के कमजाेर पड़ते ही पहाड़ तपने लगे हैं। माैसम साफ रहने से यहां के 11 शहराें का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। केलंग का तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। 

    खबरें और भी

    बादल छंटते ही सूरज चमकने पर राजधानी शिमला में गर्मी बढ़ गई है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश न हाेने से मैदानी क्षेत्राें में लाेगाें काे उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    हरियाणा का मौसम

    बीते मंगलवार को हरियाणा में बारिश हुई थी। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर तक तेज वर्षा होने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरने की भी संभावना जताई गई है।

    उत्तर भारत में बारिश के आसार

    उत्‍तर प्रदेश बुधवार को बिजली गिरने की घटनाओं में इजाफा हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में बारिश की आशंका जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा बीकानेर, कोटा, गुना, अंबिकापुर, बालासोर से होकर पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक है। उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। यह विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल तक फैला है।

    बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून कमजोर होने के कारण भारी वर्षा नहीं होगी। इस दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पटना व आस-पास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। गत 24 घंटों के दौरान भभुआ, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सिवान, शिवहर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पटना के कुछ भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

    भभुआ के रामपुर में 32.6 मिमी और पटना के श्रीपालपुर में 2.4 मिमी वर्षा हुई। मंगलवार को पटना व आसपास क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छाए रहे।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: मानसून कमजोर पड़ते ही तपने लगे पहाड़, 11 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: तेज बारिश से उमस से मिली राहत तो जलभराव से आफत; अगले चार दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट