Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air India: तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की चेन्नई से दिल्ली जाने वाली उड़ान रोकी गई, 64 यात्री लौटे वापस

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 12:06 AM (GMT+05:30)

    एयर इंडिया के नई दिल्ली जाने वाले विमान की उड़ान शनिवार को अंतिम समय में तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतीक्षा कर रहे यात्र ...और पढ़ें

    तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की चेन्नई से दिल्ली जाने वाली उड़ान रोकी गई। (फाइल फोटो)
    तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की चेन्नई से दिल्ली जाने वाली उड़ान रोकी गई। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विमान में 166 यात्रियों को उड़ान भरना था।
    2. देरी की वजह से 64 यात्री वापस लौट गए।
    3. यात्रियों को भोजन और नाश्ता कराया गया।

    चेन्नई, पीटीआई। एयर इंडिया के नई दिल्ली जाने वाले विमान की उड़ान शनिवार को अंतिम समय में तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

    तकनीकी कारण से रोकी गई उड़ान

    एअर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि विमान को पूरी तरह से इंजीनियरिंग जांच के लिए रोका गया, क्योंकि एअरलाइन अपने यात्रियों एवं क्रू की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देता है।

    देरी होने से 64 यात्री लौटे वापस

    करीब 166 यात्रियों को शाम की उड़ान में समायोजित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान ने रात नौ बजे उड़ान भरी। इस बीच यात्रियों को भोजन और नाश्ता कराया गया और उन्हें समीप के होटल में ठहराने की पेशकश भी की गई।

    सूत्रों ने कहा कि ज्यादा देरी के कारण 64 यात्री हवाई अड्डे से चले गए।