Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake in Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी में आया जोरदार भूकंप, क्या आएगी सुनामी?

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 05:46 AM (IST)

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में रविवार की देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। यह ...और पढ़ें

    Earthquake: बंगाल की खाड़ी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
    Earthquake: बंगाल की खाड़ी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    नई दिल्ली, एएनआई। देश हो या विदेश, हर जगह आए दिन भूकंप आने की खबरें मिलती रहती हैं। इसी कड़ी में अब बंगाल की खाड़ी में भूकंप आने की जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि यह भूकंप रविवार की देर रात आया।

    भूकंप की गहराई कितनी थी?

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक, भूकंप सोमवार को एक बजकर 29 मिनट पर आया। भूकंप की गहराई 70 किलोमीटर दर्ज की गई।

    एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भूकंप सोमवार को एक बजकर 29 मिनट छह सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता 4.4 थी। भूकंप की गहराई 70 किमी थी।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मची तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- हर संभव मदद करेगा भारत

    अफगानिस्तान और तिब्बत में आया भूकंप

    इससे पहले, अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 67 किमी थी। यह भूकंप 10 सितंबर को 10 बजकर 50 मिनट 51 सेकंड पर आया। इसी दिन तिब्बत के जिजांग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। भूकंप की गहराई 10 किमी थी। यह भूकंप सुबह पांच बजकर 40 मिनट और 55 सेकंड पर आया।

    यह भी पढ़ें: Morocco Earthquake: भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 2100 के पार, 1500 भारतीय किस हाल में हैं?

    मोरक्को में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 के पार

    मोरक्कों में आठ सितंबर की रात आए भूकंप से अब तक 2100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 2059 लोग घायल हो गए। इसमें से 1404 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भारतीयों से घरों और सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। उनसे यह भी कहा गया है कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

    खबरें और भी