Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या अब इंडिया बनेगा भारत? हिमंत बिस्वा सरमा ने 'रिपब्लिक ऑफ भारत' लिखकर मचाई खलबली; आखिर CM ने X पर लिखा क्या

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 01:17 PM (IST)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स हैंडल से एक चौंकाने वाले पोस्ट कर दिया। सीएम बिस्वा सरमा ने लिखारिपब्लिक ऑफ भारत खुश और गौरवान्वित ह ...और पढ़ें

    सीएम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रिपब्लिक ऑफ भारत लिखकर एक पोस्ट साझा किया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    सीएम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रिपब्लिक ऑफ भारत लिखकर एक पोस्ट साझा किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देशवासियों से गुलामी की मानसिकता और इससे जुड़ी किसी भी चीज से आजाद रहने का आह्वान किया है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि आगमी संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार संविधान से 'इंडिया' शब्द हटाने के लिए विधेयक ला सकती है। सूत्रों ने दावा किया कि इससे जुड़े प्रस्ताव की तैयारियां जारी हैं।

    इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स हैंडल से एक चौंकाने वाला पोस्ट कर दिया है।

    हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा-रिपब्लिक ऑफ भारत

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा,"रिपब्लिक ऑफ भारत खुश और गौरवान्वित है कि हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।"

    वहीं,कांग्रेस के नेता ने दावा किया कि  राष्ट्रपति भवन में 9 सितंबर को होने वाले G20 के डिनर के आमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है।

    मोहन भागवत बोले- हमें इंडिया नाम का उपयोग बंद करना होगा

    बता दें कि कुछ दिनों पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक सभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से अनुरोध किया की लोग इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा,"हमारे देश का नाम सदियों से भारत रहा है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है। हमें इंडिया नाम का उपयोग बंद करना होगा और सभी व्यावहारिक क्षेत्रों में भारत का उपयोग करना होगा। तभी परिवर्तन आएगा।"

    उन्होंने आगे कहा,"में अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी समझाना होगा। एकता की शक्ति पर जोर देते हुए भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो सभी को एकजुट करता है। आज दुनिया को हमारी जरूरत है। हमारे बिना दुनिया नहीं चल सकती। हमने योग के माध्यम से दुनिया को जोड़ा है।"

    ये भी पढ़ें: Parliament Special Session: संविधान से 'इंडिया' शब्द हटाने की तैयारी, विशेष सत्र में विधेयक ला सकती है सरकार

    ये भी पढ़ें: हमारा देश भारत है, 'INDIA' नाम का उपयोग बंद करना होगा: RSS प्रमुख मोहन भागवत

    खबरें और भी