Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जहां कांग्रेस जीतती है वहां के नतीजे तो स्वीकार कर लेते हैं', EC के खिलाफ टिप्पणी पर राहुल गांधी को BJP ने घेरा

    Updated: Wed, 06 May 2026 02:33 AM (GMT+05:30)

    भाजपा ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग और ईवीएम पर दिए बयानों को पाखंड बताया है। पार्टी ने कहा कि राहुल हारने पर ही चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं, जब ...और पढ़ें

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को पाखंड बताया।

    2. राहुल हारने पर ही चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं।

    3. भाजपा ने 'आइएनडीआइए' गठबंधन के बिखरने का दावा किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी उन टिप्पणियों को लेकर घेरा, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग और ईवीएम के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

    भाजपा ने उनके आरोपों को पाखंड बताया और दावा किया कि बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद विपक्षी गठबंधन ''आइएनडीआईए'' पूरी तरह बिखर गया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में किए गए वीडियो में आरोप लगाया कि राहुल गांधी हार के बाद ही चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जहां उनकी पार्टी जीतती है, वहां परिणाम स्वीकार कर लेते हैं।

    'जवाबदेही कोई नहीं'

    पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बगैर सुबूत के बार-बार आरोप लगाते हैं और अदालतों में ऐसे दावों को स्वीकार नहीं किया जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जवाबदेही से बचने के लिए ऐसे दावे किए जा रहे हैं।

    राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाया था?

    इससे पहले राहुल ने भाजपा पर चुनाव आयोग की मदद से असम और बंगाल में जनादेश की चोरी का आरोप लगाया था।

    यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला, कहा- जीत पर आयोग ईमानदार, हार पर जनादेश की चोरी