Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elon Musk on Chandrayaan-3: हॉलीवुड मूवी 'इंटरस्टेलर' से भी कम है चंद्रयान-3 का बजट! मस्क ने क्या दिया जवाब..

    By Versha SinghEdited By: Versha Singh
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:56 PM (IST)

    कुछ ही देर में चंद्रयान-3 चंदामामा पर लैंडिंग करने वाला है। पूरे देश में चंद्रयान-3 मून मिशन के सफल होने की दुआएं हो रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर X हैंडल ...और पढ़ें

    हॉलीवुड मूवी 'इंटरस्टेलर' से भी कम है चंद्रयान-3 का बजट! मस्क ने क्या दिया जवाब..
    हॉलीवुड मूवी 'इंटरस्टेलर' से भी कम है चंद्रयान-3 का बजट! मस्क ने क्या दिया जवाब..

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारत का चंद्रयान-3 बस कुछ ही पलों में चांद पर अपना परचम लहराएगा। पूरे देशवासियों को इस पल का बेसब्री से इंतजार है। कई जगहों पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा पाठ हो रही है। 

    वहीं, दूसरी ओर एक X हैंडल द्वारा ट्वीट में ये दावा किया गया है कि भारत के चंद्रयान-3 मून मिशन की लागत इंटरस्टेलर के बजट से काफी कम है जिस पर टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने इस ट्वीट का जवाब देते हुए एक कमेंट किया। एलन मस्क ने अपने जवाब में लिखा... ये भारत के लिए अच्छा है।

    एक्स पर पोस्ट में कहा गया है कि भारत के चंद्रमा मिशन का बजट 75 मिलियन डॉलर है, जबकि इंटरस्टेलर के निर्माता - मैथ्यू मैककोनाघी ने इस परियोजना पर 165 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं।

    खबरें और भी

    इंटरस्टेलर Vs चंद्रयान-3 का बजट

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक अंतरिक्ष यान पर सेफ और सॉफ्ट लैंडिंग करना है। ISRO के चंद्रयान-3 मून मिशन को कामयाबी हासिल हो इसे लेकर देश भर में दुआएं की जा रही हैं। भारत रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। अंतरिक्ष यान चंद्रयान, जिसका संस्कृत में अर्थ है "चंद्रमा वाहन", लगभग 75 मिलियन डॉलर के कुल बजट पर बनाया गया है।

    मैथ्यू मैककोनाघी की मुख्य भूमिका वाली क्रिस्टोफर नोलन की महाकाव्य इंटरस्टेलर अंतरिक्ष साहसिकता के बारे में एक फिल्म है। यह फिल्म कुल 165 मिलियन डॉलर के बजट में बनी थी।