Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कॉकरोच जनता पार्टी को मिले तीन प्रवक्ता, राजनीति में एंट्री के बाद आज होगी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 04:47 PM (IST)

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को अपना आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

    कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता (फोटो-सोशल मीडिया)

    कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता (फोटो-सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने के लिए हर दिन कुछ-न-कुछ नए फैसले ले रही है। अब इस पार्टी ने तीन प्रवक्ता घोषित किए हैं, जो इस पार्टी की विचारधारा को लोगों के सामने रखेंगे।

    कॉकरोच जनता पार्टी, जो कि एक वायरल घटना के बाद ऑनलाइन बनी पार्टी है, लेकिन अब एक अनोखे राजनीतिक संगठन में बदलती जा रही है। आज बुधवार, 3 जून को यह पार्टी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है।

    कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता

    कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने की अपनी कोशिश के तहत तीन प्रवक्ता घोषित किए। सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को इस पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया है।

    कॉकरोच जनता पार्टी ने यह कदम एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के ऑनलाइन आंदोलन में शामिल होने के फैसले के एक दिन बाद उठाया गया है।

    CJP ने तीन प्रवक्ता घोषित करने के साथ ही देश की राजनीतिक चर्चा को नया रूप देने की अपनी महत्वाकांक्षा को भी दोहराया।

    CJP की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

    सीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के सस्पेंड होने के बाद एक्स (X) पर कॉकरोच इज बैक (Cockroach is Back) नाम का नया अकाउंट बनाया गया है।

    CJP ने इस अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया, 'कॉकरोच जनता पार्टी भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और इसका नेतृत्व नेताओं की एक नई पीढ़ी करेगी।'

    Cockroach Janata Party (1)

    कॉकरोच जनता पार्टी ने इस पोस्ट में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा भी की, जो कि आज बुधवार 3 जून को होगी। CJP ने बताया कि तीनों प्रवक्ता इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। ये प्रवक्ता 6 जून को होने वाले विरोध प्रदर्शन के बारे में भी जानकारी देंगे।

    खबरें और भी

    6 जून को NEET के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को अमेरिका से भारत आने की बात कही थी और इस के बाद अब पार्टी के तीन प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

    दिपके ने समर्थकों से 6 जून को आंदोलन में उनके साथ जुड़ने की अपील की, जिसे उन्होंने एक सामूहिक आंदोलन बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना जारी रखी और NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

    यह भी पढ़ें- 'हम बातचीत कर रहे हैं', ट्रंप के नए टैरिफ प्रपोजल पर भारत ने दिया रिएक्शन