Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नए शिक्षा मंत्री पर भी कांग्रेस का निशाना, बिलकिस बानो दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई का समर्थन करने का लगाया आरोप

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:28 PM (IST)

    लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी पर बिलकिस बानो मामले के दोषियों का बचाव करने संबंधी बयान ...और पढ़ें

    राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी पर लगाए आरोप

    राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी पर लगाए आरोप

    HighLights

    1. लोकसभा में पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान विवाद।

    2. प्रल्हाद जोशी के बिलकिस बानो बयान पर विपक्ष का हमला।

    3. प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने जोशी को घेरा, सदन में हंगामा।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के बिलकिस बानो दुष्कर्म कांड के दोषियों का बचाव करने संबंधी विवादित बयान को लेकर उन पर बेहद तीखा हमला किया।

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के सदन में जोशी के बयान का मुद्दा उठाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बेहद तीखे वार-पलटवार हुए।

    संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने इसे जोशी का चरित्र हनन का प्रयास बताते हुए कांग्रेस सांसद से माफी की मांग की तो पलटवार करते हुए प्रियंका ने सदन में अपने बयान को प्रमाणित करने की ताल ठोक दी।

    राहुल गांधी ने प्रल्हाद जोशी पर लगाए आरोप

    लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन के बाहर प्रल्हाद जोशी को दुष्कर्मियों का बचाव करने वाला घिनौना व्यक्ति बताते हुए उन पर बेहद तीखा हमला किया।

    प्रियंका गांधी ने चर्चा के क्रम में प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा प्रधानमंत्री ने एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया, जिसने एक गर्भवती महिला के दुष्कर्मियों की रिहाई पर अपनी सहमति व्यक्त की थी। सत्तापक्ष के सदस्यों ने एतराज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया तो विपक्षी सांसद भी आक्रामक तेवरों में आ गए।

    किरेन रिजीजू ने कहा कि तथ्यों को प्रमाणित किए और संबंधित मंत्री को बिना पूर्व सूचना दिए ऐसे आरोप नहीं लगाए जा सकते और इसे रिकार्ड से हटाया जाए तथा जोशी के चरित्र हनन के लिए कांग्रेस सांसद को माफी मांगें।

    हालांकि इसके बाद बाहर राहुल गांधी ने सदन से बाहर आकर पत्रकारों से कहा, 'प्रधानमंत्री अपनी कैबिनेट में किसी को भी शिक्षा मंत्री चुन सकते थे। जब इतने सारे युवा और लड़कियां शिक्षा प्रणाली को लेकर विरोध कर रहे थे तब भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया जो दुष्कर्मियाें का बचाव करता है। वह सबसे घिनौने किस्म का व्यक्ति है जो यह कहता है कि दुष्कर्मियों को सुरक्षा की जरूरत है।'

    खबरें और भी

    भाजपा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि राहुल और प्रियंका के बयान भ्रामक है। उक्त मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी जी ने बस कानूनी प्रक्रिया के संदर्भ में टिप्पणी की थी न कि इस मामले पर या केस के मेरिट पर।

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को बोलने से पहले अच्छी तरह से पढ़ना और समझना चाहिए था लेकिन अपनी सुविधा के अनुसार बयानों को बदलना, देश को गुमराह करना और अनर्गल आरोप लगाना कांग्रेस की आदत हो गई है।

    यह भी पढ़ें- 'कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें पीएम मोदी', प्रियंका गांधी ने पेपर लीक विरोधी कानून पर सरकार पर साधा निशाना