Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या विजय की सरकार में शामिल होंगे AIADMK के बागी विधायक? कांग्रेस ने चेताया

    Updated: Sat, 16 May 2026 05:48 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को सलाह दी है कि वे अपनी सरकार में AIADMK के बागी गुट को शामिल न करें। पार्टी नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा कि ऐ ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने विजय को दी चेतावनी। (पीटीआई)

    कांग्रेस ने विजय को दी चेतावनी। (पीटीआई)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को सलाह दी है कि वे अपनी सरकार में AIADMK के बागी गुट को शामिल न करें, और कहा कि उन्हें जनादेश के प्रति ईमानदार रहना चाहिए।

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा कि लोगों ने ऐसी सरकार के लिए वोट दिया है, जिसमें AIADMK और DMK दोनों ही शामिल न हों। उन्होंने आगे कहा कि अगर विजय अपनी सरकार में AIADMK विधायकों को शामिल करते हैं, तो इससे उनकी साख और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचेगा।

    विजय को AIADMK के बागी गुट के समर्थन की जरूरत नहीं- कार्ति चिदंबरम

    कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय को AIADMK के किसी भी बागी गुट के समर्थन की जरूरत नहीं है। असल में, जनादेश ऐसी सरकार के लिए है जिसमें AIADMK और DMK दोनों ही शामिल न हों और उन्हें उस जनादेश के प्रति ईमानदार रहना चाहिए और AIADMK के बागी गुट को नजरअंदाज करना चाहिए। उन्हें सरकार में शामिल करने का कोई कारण नहीं है।

     AIADMK के बाग विधायकों को सरकार में शामिल न करें- कार्ति 

    कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अगर उन्होंने विश्वास मत में दौरान स्वेच्छा से उनका समर्थन किया है, तो ठीक है, लेकिन उन्हें सरकार में लाने का कोई कारण नहीं है। असल में, मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वे उन्हें सरकार में शामिल न करें। यह तब हुआ जब पार्टी में अंदरूनी कलह के बाद हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान 25 AIADMK विधायकों ने विजय की सरकार के पक्ष में वोट दिया।

    AIADMK के भीतर राजनीतिक उथल-पुथल

    AIADMK के भीतर राजनीतिक उथल-पुथल तब तेज हो गई जब शनमुगम ने सार्वजनिक रूप से EPS की आलोचना की और उन पर संगठन को कमजोर करने तथा 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के बाद पार्टी को लगातार चुनावी हार की ओर ले जाने का आरोप लगाया।

    खबरें और भी

    विधानसभा चुनावों में हार पर चर्चा होनी चाहिए- शनगुमन

    शनगुमन ने कहा था कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में AIADMK को मिली हार पर चर्चा होनी चाहिए। हमें लगातार हरों के पीछे के कारणों पर विचार-विमर्श और विश्लेषण करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा नेतृत्व के तहत पार्टी की मूल विचारधारा कमजोर पड़ गई है और दावा किया कि कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक पदों से हटा दिया गया है।

    सीवी शनमुगम सहित कई नेताओं को संगठनात्मक पदों से हटाया

    EPS के नेतृत्व वाले गुट ने तमिलनाडु विधानसभा में हाल ही में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के आरोपी नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की। सीवी शनमुगम और सी विजयभास्कर सहित कई नेताओं को संगठनात्मक पदों से हटा दिया गया।

    दोनों गुटों की एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग

    फिलहाल, पलानीस्वामी के पास 22 विधायकों का समर्थन है, जबकि वेलुमणि और शनमुगम के नेतृत्व वाले बागी गुट को 25 AIADMK विधायकों का समर्थन प्राप्त है। दोनों गुटों ने TVK सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान हुई वोटिंग को लेकर दलबदल विरोधी कानून के तहत एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।

     

    यह भी पढ़ें- 'देखते हैं 3 महीने भी टिक पाती है या नहीं...', विजय की नई सरकार पर स्टालिन का खुला चैलेंज