यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2023: दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई, गरीब और बेसहारा के जीवन को रोशन करने का किया आह्वान
दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान लोगों से अ ...और पढ़ें

HighLights
- दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई
- गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के जीवन को रोशन करने का किया आह्वान
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर रविवार सुबह देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक खास संदेश लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खास संदेश लिखते हुए देश और विदेश के सभी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने किया पोस्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा, "दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"
Warm greetings to all on the auspicious occasion of Deepawali! pic.twitter.com/Eh5ureqiRa
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 12, 2023
उन्होंने आगे लिखा, "यह हर्ष और उल्लास का महापर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। विभिन्न धर्मों एवं अनुयायियों द्वारा मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम, भाईचारा और मैत्री का संदेश देता है। यह पर्व हमारी सत्प्रवृत्तियों, प्रेम, करुणा, शुभ और लाभ का प्रतीक है, तथा हमारे मन को आलोकित करता है। यह पर्व हमें मानवता की भलाई करने के लिए भी प्रेरित करता है।"
यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली के मौके पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- इस त्योहार आपके घर आए खुशियां और समृद्धि
लोगों से की खास अपील
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे लिखा, "दीपावली पर जिस तरह एक दीपक अनेक दीपकों को प्रज्वलित कर सकता है, उसी तरह हम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांट कर उनके जीवन में सुख और समृद्धि का उजाला फैला सकते हैं। आइए हम सब मिलकर प्रकाश के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।"