Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गिग वर्कर्स को मिलेगी पेंशन: 99 रुपए से शुरू होगा निवेश, 60 साल के बाद कितनी मिलेगा पैसा?

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 11:16 PM (GMT+05:30)

    गिग वर्कर्स अब मात्र 99 रुपये प्रति माह के निवेश से एनपीएस में शामिल होकर अपने बुढ़ापे के लिए पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    गिग वर्कर्स 99 रुपये से एनपीएस में निवेश कर सकते हैं

    गिग वर्कर्स 99 रुपये से एनपीएस में निवेश कर सकते हैं

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुढ़ापा सम्मानजनक तरीके से कटे इसके लिए गिग वर्कर्स मात्र 99 रुपये के एनपीएस में निवेश शुरू कर सकते हैं। एनपीएस में योगदान की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में पीएफआरडीए ने कहा, आपका काम आपकी अगली बुकिंग पर निर्भर हो सकता है, लेकिन आपका रिटायरमेंट ऐसा नहीं होना चाहिए।

    पीएफआरडीए ने ई-श्रमिक मॉडल पेश किया है

    पीएफआरडीए ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्करों को एनपीएस फ़्रेमवर्क के दायरे में लाने के लिए 29 अक्टूबर, 2025 के एक सर्कुलर के जरिये एनपीएस ई-श्रमिक माडल पेश किया था। यह मॉडल उन लोगों के लिए है जो सर्विस कांट्रैक्ट के तहत डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये यूजर को सर्विस देते हैं।

    इस फ्रेमवर्क  तहत, योगदान प्लेटफार्म और वर्कर मिलकर कर सकते हैं, सिर्फ वर्कर कर सकता है या वर्कर की ओर से पूरी तरह से प्लेटफार्म या एग्रीगेटर कर सकता है।

    हालांकि पीएफआरडीए ने योगदान की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा तय नहीं की है, लेकिन वर्कर और प्लेटफार्म हर योगदान के लिए न्यूनतम राशि पर आपसी सहमति बना सकते हैं।

    यह मॉडल मोटे तौर पर एनपीएस कारपोरेट माडल जैसा ही है, लेकिन इसे खास तौर पर गिग वर्करों के लिए तैयार किया गया है। अहम बात यह है कि प्लेटफार्म एग्रीगेटर को पीएफआरडीए के साथ अलग से पंजीकृत करने की जरूरत नहीं है।

    25 साल की उम्र में 99 रुपये महीने का निवेश

    मान लीजिए अगर कोई 25 साल की उम्र में एनपीएस में हर महीने 99 रुपये के निवेश से शुरुआत करता है और वह 35 साल तक इसे जारी रखता है।

    इस दौरान उसका कुल निवेश 41,580 होगा। अगर निवेश पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मानें, तो 35 साल बाद उसका अनुमानित रिटायरमेंट कार्पस करीब 5.45 लाख हो सकता है। इसमें करीब 5.03 लाख कंपाउंडिंग से मिलने वाला अनुमानित लाभ होगा।

    खबरें और भी

    दिए गए अनुमान के मुताबिक, कार्पस का 60% यानी करीब 3.27 लाख एकमुश्त निकाला जा सकता है, जबकि 40% यानी करीब 2.18 लाख एन्युटी खरीदने में लगाया जाएगा। अगर एन्युटी पर 6.50% सालाना रिटर्न माना जाए, तो इससे करीब 1,181 महीने की पेंशन का अनुमान बनता है।

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन राइड बुक करने के बदले नियम, सरकार ने 'एडवांस टिप' फीचर पर लगाई रोक