मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हैदराबाद में हंगामा, मौके पर पहुंचे ओवैसी तो बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा
हैदराबाद के पूरनपुल दरवाजा इलाके में एक मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों के गुस्से के बाद हिंसा की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने नियं ...और पढ़ें

हैदराबाद के मंदिर में तोड़फोड़। फोटो - X/@BJP4Telangana

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीती रात हंगामा खड़ा हो गया। किसी अनजान व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की, जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाके में हिंसा के हालात बन गए थे। मगर, पुलिस ने समय पर एक्शन लेते हुए स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना को लेकर इलाके में अभी भी तनाव बरकरार है।
ये मामला हैदराबाद के पूरनपुल दरवाजा इलाके का है। पुलिस के अनुसार, देर शाम लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ देखी, जिसके बाद स्थानीय लोग आगबबूला हो उठे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रण में ले ली।
घटनास्थल पर पहुंचे ओवैसी
हैदराबाद के सांसद और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज सुबह मौके का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात करते हुए शांति की अपील की। उन्होंने सभी से पुलिस का सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस दौरान शांति बनाए रखें।
पुलिस का कहना है कि मंदिर में तोड़फोड़ क्यों और किसने की? इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालात काबू में हैं। इलाके में शांति स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। लोगों से झूठी अफवाह न फैलाने की अपील की गई है।
खबरें और भी
बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा
हैदराबाद में इस घटी इस घटना ने सियासी रंग ले लिया है। बीजेपी ने कांग्रेस शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। तेलंगाना बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "माता की मूर्ति और शिवाजी के ध्वज का अपमान किया गया। तेलंगाना में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस अपने वोट बैंक के लिए चरमपंथी ताकतों को मनमानी करने की अनुमति दे रही है।"
Deity of Goddess and Shivaji dhwaj were desecrated in Puranapul, Hyderabad.
— BJP Telangana (@BJP4Telangana) January 15, 2026
An organized and systematic desecration of Hindu temples is underway in Telangana.
Congress government to protect its vote bank has allowed these extremist forces to take over the state. pic.twitter.com/NjvwxSk2it
तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने तेलंगाना कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी हमेशा खड़ी रहेगी।
यह भी पढ़ें- मां की तलाश में 41 साल बाद भारत आए डच मेयर, नागपुर में जन्म के 3 दिन बाद ही छोड़ गई थी अनाथालय