विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया में भारत कारोबार के लिए सबसे बेहतर जगह: पीएम मोदी

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 28 Mar 2016 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 28 Mar 2016 10:38 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लूमबर्ग इंडिया इकनॉमिक फोरम में कहा कि वैश्विक विकास के योगदान में दुनिया को भारत से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ब्लूमबर्ग इंडिया इकनॉमिक फोरम में कहा कि वैश्विक विकास के योगदान में दुनिया को भारत से काफी उम्मीदे हैं। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति की कम दर और उच्च विकास दर के साथ भारत दुनिया में कारोबार के लिए बेहतर जगह है। सरकार राजकोषीय सुधारों के लिए कृतसंकल्पप है। पीएम ने कहा कि सरकार ने पूंजीगत व्यय कटौती कर रही है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तीमाही में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक रिकॉर्ड है।

माल्या पर बोले पीएम, किसी भी बैंक डिफॉल्टर को बख्शा नहीं जाएगा

पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया पॉलिसी का रोजगार के क्षेत्र में साफ प्रभाव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मोटरवाहन उत्पादन, उपभोक्ता क्रय शक्ति और आर्थिक गतिविधि में 7.6 फीसद की दर से वुद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि फर्नीचर के विनिर्माण 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फ्लैटों और मकानों की बिक्री में भी उछाल आया है।

कृषि पर भी बोले पीएम

मोदी ने समिट में देश की खेती व्यवस्था का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि देश की आबादी खेती पर निर्भर है। सरकार द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने की कोशिश जारी है जिसका फायदा दूसरे सेक्टर को मिलेगा। मोदी ने कहा कि बजट में हमने सिंचाई पर काफी ध्यान दिया है। हम एक राष्ट्रीय कृषि बाजार पर काम कर रहे हैं और विकृतियों को दूर कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम को पूरे देश में लागू किया जा रहा है।

पेट्रोलियम सेक्टर में सुधारों पर जोर

मोदी ने समिट में पेट्रोलियम सेक्टर में सुधारों पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम सेक्टर मे सुधारों को गति दी जा रही है।

और जब अजान के लिए पीएम ने रोका भाषण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।