Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-पाकिस्तान के ऊपर 1000 किलोमीटर तक छाए बादल, हिमाचल-पंजाब समेत 5 राज्यों में दिखेगा असर

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 05:46 PM (IST)

    देश में मौसम बदलने वाला है। भारत और पाकिस्तान के ऊपर 1000 किलोमीटर तक बादल छाए हैं, जो एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का संकेत है। ...और पढ़ें

    भारत-पाक के ऊपर 1000 किमी तक छाए बादल, फोटो क्रेडिट-IMD

    भारत-पाक के ऊपर 1000 किमी तक छाए बादल, फोटो क्रेडिट-IMD

    HighLights

    1. 1000 किलोमीटर तक बादल भारत-पाकिस्तान पर छाए

    2. मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव

    3. उत्तर-पश्चिमी भारत में तेज बारिश, ओले संभव

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों के ऊपर लगभग 1000 किलोमीटर बादल छाए नजर आए। सैटेलाइट तस्वीरों में ये नजारा कैद हुआ। बादलों का यह समूह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का संकेत दे रहे हैं।

    इसके एक्टिव होते ही भारत के उत्तर पश्चिमी भाग जैसे- जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत और उससे सटे पाकिस्तान में घने बादल की पट्टी छाई है। 

    IMDD

    (सोर्से-IMD)

    इन पांच राज्यों में दिखेगा असर 

    भूमध्य सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारत के उत्तरी और उत्तरी पश्चिम राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।

    सैटेलाइट तस्वीरों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत कई क्षेत्रों में फैले घने, बादल दिखाई दे रहे हैं, जिनका प्रभाव सीमा पार पाकिस्तान तक भी पहुंच रहा है।

    IMDDDD

    (सोर्से-IMD)

    मौसम विभाग का अलर्ट 

    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस तरह के बड़े पैमाने पर बादल बनने की घटना आमतौर पर नमी और वायुमंडलीय अस्थिरता की वजह से होते हैं।

    मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसे में कुछ अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

    हिमालय के मैदानी और तलहटी क्षेत्रों में, ओले गिर सकते हैं जिससे तापमान में अचानक गिरावट की भी संभावना है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी, यूपी-महाराष्ट्र में ओले गिरने का अनुमान; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट