Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम सिद्दरमैया के पैर छुए और गले लगे... ब्रेकफास्ट मीटिंग में भावुक हुए डीके शिवकुमार

    Updated: Thu, 28 May 2026 11:52 AM (IST)

    कर्नाटक में सत्ता को लेकर जारी सस्पेंस के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के आवास पर मुलाकात की। इस नाश्ते की बैठक में दोनों ...और पढ़ें

    (फोटो- CMO Karnataka)

    (फोटो- CMO Karnataka)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में सत्ता को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे देने और डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेंगलुरु में सीएम आवास पर पहुंचे हैं। जहां वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात किए हैं।

    बेंगलुरु में CM आवास पर नाश्ते की बैठक के दौरान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के पैर भी छुए।

    krnata cm

    मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान इस्तीफे का एलान कर दिया है। वह दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे।

    krnata cm (1)

    मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में सिद्दरमैया शिवकुमार को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार शिवकुमार सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

    सिद्दरमैया ने नहीं मांगा राज्यपाल से समय

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लोक भवन के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है। यह घटना मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष सूत्रों द्वारा बुधवार को दिए गए उस बयान के एक दिन बाद सामने आई है, जिसमें कहा गया था कि सिद्धारमैया ने आज गहलोत से मिलने का समय मांगा है।

    लोक भवन के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत मध्य प्रदेश के अपने गृह नगर इंदौर में हैं। जब यह पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री ने गहलोत से मिलने का समय मांगा है, तो लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "महामहिम यहां नहीं हैं। ऐसी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल ऐसा कोई संदेश या सूचना नहीं मिली है।"

    खबरें और भी


    सिद्दरमैया को दिल्ली की राजनीति में लाने की कोशिश

    गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्दरमैया को राज्यसभा की सीट और पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिद्दरमैया दिल्ली की राजनीति में आने के इच्छुक नहीं हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन 8 जून तक संभव है, इसलिए कांग्रेस के शीर्ष नेता उन्हें मनाने की कोशिश जारी रखेंगे।

    यह भी पढ़ें- जब राहुल गांधी से नहीं बनी बात, तो प्रियंका के पास पहुंचे डीके शिवकुमार; कर्नाटक में सत्ता संघर्ष के बीच बड़ा दांव