Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मणिपुर में भूस्खलन से राजमार्ग बंद, 500 ट्रक फंसे; राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 09:21 PM (IST)

    हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर पर एक और मुसीबत आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2खोंगसांग ...और पढ़ें

    हिंसा प्रभावित राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका
    हिंसा प्रभावित राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

    HighLights

    1. सड़क को साफ करने और यातायात फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है
    2. भूस्खलन बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग और रंगखुई गांव के बीच हुआ

    इंफाल, पीटीआई। हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर पर एक और मुसीबत आ गई है। भारी बारिश के कारण मणिपुर के नोनी जिले में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे इंफाल-सिलचर राजमार्ग बंद हो गया है। इसके कारण राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 500 ट्रक फंसे हुए हैं। हिंसा प्रभावित राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

    क्या कहा अधिकारीयों ने ?

    अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग और रंगखुई गांव के बीच हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने और यातायात फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।

    हिंसा प्रभावित राज्य

    गौरतलब है कि पिछले साल 30 जून को जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के तुपुल रेलवे यार्ड निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ था, जिसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में मई में जातीय हिंसा हुईं और तीन महीने से अधिक समय से जारी हैं, जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई।