विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र पुलिस ने प्रयागराज में किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹140 करोड़ का माल जब्त; तीन राज्यों से 21 गिरफ्तार

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:37 AM (IST)

महाराष्ट्र की मीरा रोड पुलिस ने प्रयागराज में एक बड़ी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार ...और पढ़ें

महाराष्ट्र पुलिस ने प्रयागराज में किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र पुलिस ने प्रयागराज में किया ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ (फोटो- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाराष्ट्र की मीरा रोड पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीरा-भायंदर, वसई-विरार (MBVV) पुलिस क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में ड्रग बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उसे बंद कर दिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के नालासोपारा से जून में शुरू हुई इस ड्रग्स मामले की जांच का दायरा महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। नालासोपारा में 112 ग्राम MD जब्त होने के मामले की विस्तृत जांच के दौरान, पुलिस ने मुंबई, जलगांव, गुजरात, कल्याण, नेरुल और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए।

3 राज्यों से 21 लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 3 राज्यों में छापेमारी कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 140 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स जब्त की है। मामले की जांच के दौरान कल्याण के कुख्यात 'जालिम गैंग' और उच्च शिक्षित लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिसमें एक इंजीनियर भी शामिल है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

इस ऑपरेशन के बारे में 'एएनआई' (ANI) से बात करते हुए पुलिस आयुक्त कौशिक ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रयागराज जाकर ड्रग नेटवर्क की जांच के तहत इस निर्माण फैक्ट्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

जालिम गैंग से संबंध

उन्होंने कहा, "एमबीवीवी (MBVV) क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचकर एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के तहत हमने अब तक तीन राज्यों से 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 140 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की है।"

कौशिक ने कहा, "इन 21 गिरफ्तार आरोपियों के मामले में चिंता की बात कल्याण के कुख्यात अपराधी गिरोह 'जालिम गैंग' की कथित संलिप्तता है। गिरफ्तार लोगों में से एक के खिलाफ हत्या और जबरन वसूली जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार 21 अपराधियों में से दो का संबंध जालिम गैंग से है... हमें यह जांचने की जरूरत है कि क्या इस गिरोह के सदस्य अब ड्रग्स के वितरण नेटवर्क में शामिल हैं।"

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि जांच से भारत की सीमाओं के बाहर भी संभावित संबंध होने के संकेत मिले हैं, हालांकि ऐसे संबंधों की पुष्टि के लिए और जांच की जरूरत है। गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपियों में ग्रेजुएट, एक इंजीनियर समेत ई पढ़े-लिखे लोग शामिल हैं। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, ULFA(I) से जुड़ा ड्रग तस्कर नरेला से गिरफ्तार; दिल्ली-असम पुलिस का एक्शन

यह भी पढ़ें- ड्रग्स तस्करी का नया तरीका: पोर्टर एप से MNC कर्मचारियों तक पहुंचाई जा रही थी एम्फेटामाइन, पुलिस ने दबोचा