Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPI पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज? सरकार की नई तैयारी, संशोधित बिल लोकसभा में पेश

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:03 PM (IST)

    लोकसभा में पेश एक बिल के अनुसार, यूपीआई भुगतान लेने वाले व्यापारियों को एक निश्चित सीमा के बाद बैंक को मामूली शुल्क देना पड़ सकता है। ...और पढ़ें

    यूपीआई भुगतान पर व्यापारियों से शुल्क लेने का प्रस्ताव

    यूपीआई भुगतान पर व्यापारियों से शुल्क लेने का प्रस्ताव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आने वाले समय में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भुगतान लेने वाले व्यापारियों को एक निश्चित सीमा के बाद बैंक को अतिमामूली शुल्क देना पड़ सकता है।

    हालांकि, भुगतान करने वाले ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं होगा। मंगलवार को लोकसभा में वित्त मंत्रालय की तरफ से टैक्स संबंधी नियमों में संशोधन के लिए बिल पेश किया गया, जिसमें पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 में संशोधन का प्रस्ताव है।

    इससे यूपीआई और रुपे कार्ड से भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) या शुल्क लगाने का रास्ता साफ हो सकेगा। अभी पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट 2007 के तहत कोई भी बैंक या अन्य सेवा प्रदाता कंपनी यूपीआइ भुगतान पर किसी से भी कोई शुल्क नहीं वसूल सकता है।

    OOO

    ग्राहकों पर इस शुल्क का कोई असर नहीं

    वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यूपीआई ट्रांजेक्शन संचालन की नियामक एजेंसी नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगी।

    उस दिशा-निर्देश में बताया जाएगा कि वह शुल्क कितना होगा और वह राशि कितनी होगी। सूत्रों का कहना है कि यूपीआइ से 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर ही शुल्क लगेगा।

    यह शुल्क 0.2 से लेकर 0.3 प्रतिशत तक हो सकता है। इससे आम ग्राहक या उपभोक्ता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। कोई ग्राहक अगर 3000 रुपये का सामान लेता है तो उसे 3000 रुपये का ही भुगतान करना पड़ेगा।

    टैक्स संबंधी कानून में संशोधन के तहत यह भी बदलाव किया जा रहा है कि 50 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारी भीम यूपीआई क्यूआर कोड व रुपे कार्ड से भुगतान ले सकेंगे। इस भुगतान राशि की सीमा भी एनपीसीआई तय करेगी।

    खबरें और भी

    UPIJ

    कार्ड से भुगतान पर व्यापारी को बैंक को देना पड़ता है मामूली शुल्क

    अभी किसी कार्ड से भुगतान होने पर व्यापारी सेवा प्रदाता बैंक या संस्था को कुल भुगतान का एक अति मामूली हिस्सा शुल्क के रूप में देते हैं।

    संशोधन के संसद से पारित होने पर यूपीआई के माध्यम से एक निश्चित रकम के बाद भुगतान होने पर व्यापारियों को बैंकों को शुल्क देना पड़ सकता है। यह रकम कितनी होगी और वह शुल्क कितना होगा, इसका जिक्र संशोधन के लिए प्रस्तावित बिल में नहीं किया गया है।

    CARD

    यह भी पढ़ें- गूगल पे से जुड़े खातों पर साइबर सेंध, दो बैंक खातों से 2.52 लाख पार, पांच ट्रांजेक्शन में निकाली रकम

    यह भी पढ़ें- UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब पेमेंट करने से पहले मिलेगा आखिरी मौका; आ रहा है नया सिक्योरिटी अलर्ट