Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा उपचुनाव: दतिया में दोपहर 1 बजे तक 48.91% वोटिंग, बांकीपुर और मांजलपुर में कितने पड़े वोट?

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:47 PM (GMT+05:30)

    मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

    2. दतिया, बांकीपुर, मंजलपुर सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी

    3. विधायक की अयोग्यता, राज्यसभा चुनाव, निधन के कारण उपचुनाव

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। आज यानी 30 जुलाई को तीन राज्यों की जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट शामिल है।

    तीनों राज्यों की तीन अहम विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। तीनों सीटों पर हो रहे चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। उपचुनाव से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

    • मध्य प्रदेश के दतिया में सबसे अधिक वोटिंग देखने को मिल रहा है। यहां दोपहर एक बजे दतिया में सबसे ज्यादा 48.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
    • बिहार के बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सुबह से ही वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 20.01 प्रतिशत मतदान हुआ है।
    • वहीं, गुजरात की मांजलपुर सीट पर दोपहर एक बजे तक 21.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
    • मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मॉडल पोलिंग स्टेशन, बूथ नंबर-185 पर अपना वोट डाला।
    • बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। 422 मतदान केंद्रों पर करीब 3.79 लाख मतदाता वोट डालेंगे।
    •  गुजरात के वडोदरा में बीजेपी नेता जय प्रकाश सोनी ने मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।
    • मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
    • बीजेपी बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखकर मतदाताओं के वेरिफिकेशन को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
    • मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर भाजपा के आशुतोष तिवारी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह सातवीं बार मैदान में हैं।
    • गुजरात की वडोदरा स्थित मंजलपुर सीट भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी। योगेश पटेल 1990 से विधायक थे और उन्होंने कुल आठ बार चुनाव जीता था।

    दतिया में सुबह 10 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान

    दतिया उप चुनाव के लिए गुरुवार 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान क्रमांक 219 बरौदी में मतदान प्रतिशत 28.42 हो गया है। वहीं चिरूला में अभी तक 19 प्रतिशत मतदान पूर्ण हो चुका है।

    दतिया में क्यों हो रहा उपचुनाव?

    मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। जिसके चलते अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

    बुंदेलखंड और चंबल की सीमा पर स्थित दतिया विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार है। यहां बीजेपी से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा अन्य दल भी चुनावी मैदान में हैं।

    खबरें और भी

    दतिया में वोटिंग जारी

    मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस सीट पर कुल 2,20,344 वोटर (1,16,088 पुरुष और 1,04,246 महिलाएं) वोट डालने के लिए योग्य हैं और यहां 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी।

    बांकीपुर में क्यों हो रहा उपचुनाव?

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर इसलिए चुनाव हो रहा है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके कारण यह सीट खाली हो गई थी।

    इस सीट पर जनसुराज के प्रत्याशी और संस्थापक प्रशांत किशोर, बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता समेत अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

    मांजलपुर सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव?

    गुजरात की मांजलपुर सीट पर उपचुनाव भाजपा के आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हो रहा है। गुजरात की मंजलपुर सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर हमेशा से बीजेपी का दबदबा रहा है।

    यह भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव का रण निर्णायक मोड़ पर, नरोत्तम व अवधेश समर्थकों पर टिकी निगाहें; गुरुवार को होगा मतदान