Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coronavirus: क्या फिर रुलाएगा कोरोना? सब वेरियंट जेएन.1 का मामला सामने आने पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने कही बड़ी बात

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 04:36 PM (IST)

    केरल में कोविड-19 के सब वेरियंट जेएन.1 का एक मामला सामने आया। जिसको लेकर चौतरफा चर्चा शुरू हो गई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. राजी ...और पढ़ें

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (फाइल फोटो)
    केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आरटी-पीसीआर टेस्ट में 79 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया
    2. केरल की स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

    एएनआई, पथानामथिट्टा। केरल में कोविड-19 के सब वेरियंट जेएन.1 का एक मामला सामने आने के बाद राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को लोगों को आश्वासन दिया कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

    स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की और कहा,

    चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक सब वेरियंट है। दो या तीन माह पहले भारतीयों में इसका पता तब चला था जब सिंगापुर एयरपोर्ट पर उनका टेस्ट किया गया था। चूंकि केरल का हेल्थ सिस्टम इतना बेहतर है कि हम जीनोमिक सीक्वेंसिंग के जरिए इसका पता लगा सकते हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए।

    सब वेरियंट जेएन.1 से महिला संक्रमित

    अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरटी-पीसीआर टेस्ट में 79 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। महिला में इन्फ्लूएंजा जैसे हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। हालांकि, देश में जेएन.1 सब वेरियंट का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है। सबसे पहले लक्जमबर्ग में कोरोना के इस सब वेरियंट को पहचाना गया था।

    यह भी पढ़ें: केरल में कोविड के सब वेरिएंट JN.1 मिलने से बढ़ी टेंशन, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट; अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आदेश

    बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मामले की पुष्टि की।

    कब तक चलेगी मॉक ड्रिल?

    सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए राज्यों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक मॉक ड्रिल चल रही है। जिला कलेक्टरों की देखरेख में यह ड्रिल 13 दिसंबर को शुरू हुई, जो 18 दिसंबर तक चलने वाली है।

    यह भी पढ़ें: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 335 नए मामले; 1700 के पार पहुंचे एक्टिव केस

    बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय केरल में राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार संपर्क में रहता है और प्रवेश के विभिन्न बिंदुओं पर अपनी पैनी नजर बनाकर रखता है।