Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूध, CNG के बाद अब पेट्रोल-डीजल भी महंगा... 3.25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:54 AM (IST)

    केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। जिससे दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में नए दरें लागू हो गई हैं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो।

    प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. पेट्रोल-डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ीं

    2. दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में नए दाम लागू

    3. पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण हुई वृद्धि

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दिल्ली में, पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई।

    इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई है। मुंबई की बात करें तो पेट्रोल 106.68 और डीजल 93.14 प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 और डीजल 95.13 प्रति लीटर हो गया।

    चेन्नई में पेट्रोल 103.67 और डीजल 95.25 प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 110 के पार पहुंच गई हैं, जबकि बाकी अन्य राज्यों में डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब है।

    देश के प्रमुख शहरों में नए दरें लागू 

    पेट्रोल की कीमतें :

    नई दिल्ली - 97.77 प्रति लीटर
    कोलकाता - 108.70 प्रति लीटर
    मुंबई - 106.68 प्रति लीटर
    चेन्नई - 103.67 प्रति लीटर
    गुड़गांव - 98.47 प्रति लीटर
    नोएडा - 97.78 प्रति लीटर
    बेंगलुरु - 106.21 प्रति लीटर
    भुवनेश्वर - 104.19 प्रति लीटर
    चंडीगढ़ - 97.27 प्रति लीटर
    हैदराबाद - 110.89 प्रति लीटर
    जयपुर - 107.97 प्रति लीटर
    लखनऊ - 97.55 प्रति लीटर
    पटना - 108.55
    तिरुवनंतपुरम - 110.58

    खबरें और भी

    डीजल की कीमतें:

    नई दिल्ली - 90.67 प्रति लीटर
    कोलकाता - 95.13 प्रति लीटर
    मुंबई - 93.14 प्रति लीटर
    चेन्नई - 95.25 प्रति लीटर
    गुड़गांव - 90.94 प्रति लीटर
    नोएडा - 91.02 प्रति लीटर
    बेंगलुरु - 94.10 प्रति लीटर
    भुवनेश्वर - 95.74 प्रति लीटर
    चंडीगढ़ - 85.25 प्रति लीटर
    हैदराबाद - 98.96 प्रति लीटर
    जयपुर - 93.23 प्रति लीटर
    लखनऊ - 90.82 प्रति लीटर
    पटना - 94.63
    तिरुवनंतपुरम - 99.35

    दिल्ली NCR में CNG भी हुई महंगी

    इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों का बजट और बिगड़ गया है।

    अब दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी 2 रुपये महंगी मिलेगी। सीएनजी के दाम बढ़ने का सीधा असर ऑटो, कैब और निजी वाहनों के खर्च पर पड़ेगा, जिसका बोझ आखिर में आम जनता पर ही आएगा।

    वहीं, मुंबई महानगर क्षेत्र में गुरुवार को ही सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत एमएमआर के कई इलाकों में सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 82 रुपये चुकाने पड़ते थे।

    NCR में CNG के नए रेट: कहां कितनी कीमत

    दिल्ली‑एनसीआर और आसपास के शहरों में CNG की नई कीमतें इस तरह हैं:

    दिल्ली (NCT)- ₹79.09 प्रति किलो
    नोएडा- ₹87.70 प्रति किलो
    गाजियाबाद- ₹87.70 प्रति किलो
    मुजफ्फरनगर- ₹87.58 प्रति किलो
    मेरठ- ₹87.58 प्रति किलो
    शामली- ₹87.58 प्रति किलो
    गुरुग्राम- ₹84.12 प्रति किलो
    रेवाड़ी- ₹83.70 प्रति किलो
    करनाल- ₹83.43 प्रति किलो

    दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी

    इसके अलावा मदर डेयरी ने दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें बृहस्पतिवार से लागू हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने और बाजार की परिस्थितियों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। मदर डेयरी ने उपभोक्ता कीमतों में संशोधन करते हुए अलग-अलग श्रेणियों के दूध के दाम बढ़ाए हैं।

    दिल्ली-एनसीआर में अब टोकन,बल्क वेंडेड दूध 56 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। टोंड मिल्क 60 रुपये, डबल टोंड 52 रुपये, गाय का दूध 62 रुपये, प्रीमियम दूध 68 रुपये और प्रो मिल्क 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

    अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौता होना जरूरी

    यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईंधन बचाने की अपील केंद्र सरकार की ओर से लगातार की जा रही है। दरअसल, पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पूरी दुनिया ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। मालूम हो कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नाकाबंदी होने से एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग बाधित हो गया। जिसके बाद यह संकट बढ़ता ही जा रहा है।

    वहीं, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। मौजूदा समय में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच अब तक संघर्ष-विराम को लेकर कोई सहमति नहीं बन पा रही है। जबकि युद्ध का दायरा बढ़ने से पश्चिम एशियाई देश भी इसकी चपेट में आ गए हैं, जो ईंधन के प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं।

    भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं: हरदीप सिंह पुरी

    हालांकि, भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और ऊर्जा की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। 12 मई को, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाधाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद, भारत ने ईंधन की स्थिर कीमतें और ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की है। साथ ही, बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए घरेलू LPG उत्पादन में भी काफी बढ़ोतरी की गई है।

    CII वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए, पुरी ने मजबूत नीति समन्वय और प्रभावी आपूर्ति प्रबंधन के माध्यम से वैश्विक ऊर्जा संकटों से निपटने में भारत की जुझारू क्षमता पर भी प्रकाश डाला।

    मंत्री ने कहा, "वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के इस दौर में भी, भारत ने पूरे देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की है, और कहीं से भी कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में CNG के दाम भी बढ़े, लाखों लोगों को लगा महंगाई का झटका; क्या है नया रेट

    कच्चे तेल का भंडार स्थिर 

    वैश्विक स्तर पर भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद, 2022 से अब तक ईंधन की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं, जो हमारे मजबूत नीति समन्वय और प्रभावी आपूर्ति प्रबंधन को दर्शाता है।"

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी कहा था कि सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। मंत्रालय के अनुसार, कच्चे तेल का भंडार स्थिर बना हुआ है, रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, और पूरे देश में पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है; कहीं से भी ईंधन खत्म होने (dry-outs) की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें- Petrol diesel price news: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, आपके शहर में अब नई कीमत कितनी हुई