Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Birthday: 'नए भारत के शिल्पकार हैं पीएम मोदी' पढ़ें प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किसने क्या कहा?

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 09:41 AM (IST)

    PM Narendra Modi Birthday 2023 । पीएम मोदी का 17 सितंबर यानी आज जन्मदिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केंद्रीय गृह ...और पढ़ें

    PM Modi 73rd birthday: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
    PM Modi 73rd birthday: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

    HighLights

    1. पीएम मोदी का जन्मदिन आज
    2. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई
    3. 17 सितंबर 1950 को वडनगर में हुआ मोदी का जन्म

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। PM Modi Birthday 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। वे अब 73 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu), उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राजनेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें

    राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी (PM Modi) को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें। इसके साथ ही, देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी बधाई

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व, मिशनरी भावना और अनुकरणीय क्रियान्वयन ने भारत को अभूतपूर्व प्रगति और युगांतरकारी परिवर्तन की ओर अग्रसर किया है। ईश्वर आपको आने वाले वर्षों में भारत की सेवा में लगे रहने के लिए अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता का आशीर्वाद दे।

    यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: पीएम मोदी को आप भी पर्सनली दे सकते हैं जन्मदिन की बधाई, इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

    PM मोदी ने देश के सोचने के स्केल और साइज को बदला है: अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी में नेतृत्व, संवेदशीलता और परिश्रम का दुर्लभ संयोजन देखने को मिलता है। उन्होंने देश के सोचने के स्केल और साइज को बदला है, जिससे चाहे कोरोना की वैक्सीन बनाना हो या चंद्रयान-3 की सफलता, आज हमारा तिरंगा पूरे विश्व में शान से लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी हर भारतीय के दिल में बसने वाले एक अद्भुत नेता हैं।

    खबरें और भी

    'दीनमित्र के रूप में जाने जाते हैं पीएम मोदी'

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत के हर व्यक्ति के दिल से जुड़कर उसे देश के विकास से जोड़ने का अद्भुत काम इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। देश के करोड़ों गरीबों को गरीबी के अभिशाप से मुक्त कर उनके जीवन को बदलने के अपने संकल्प के कारण मोदी जी आज ‘दीनमित्र’ के रूप में जाने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: PM Modi 73rd Birthday: पीएम मोदी को जन्मदिन पर आप भी दे सकते हैं 'गिफ्ट', NaMo app के जरिए बस करना होगा ये काम

    पीएम मोदी ने भारत का मान संपूर्ण विश्व में बढ़ाया है: राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है, बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है। लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मोदीजी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है।

    'पीएम मोदी ऐसे ही मां भारती की सेवा करते रहें'

    राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति करता रहे और वे ऐसे ही मां भारती की सेवा करते रहें। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

    नितिन गडकरी ने दी बधाई

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की है। उन्होंने कहा- आपके नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो और हम पुनः विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करें, यही शुभकामनाएं हैं।

    जेपी नड्डा ने दी बधाई

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की वैश्विक प्रतिष्ठा, जनता-जनार्दन के बहुआयामी विकास व राष्ट्र के सार्वभौमिक उत्कर्ष को आपने साकार स्वरूप प्रदान किए हैं।

    'आपका नेतृत्व हमें प्राप्त होता रहे'

    नड्डा ने कहा कि 'अंत्योदय' का हमारा ध्येय आज देश के प्रत्येक गांव में व समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर 'विकसित भारत' के संकल्प सिद्धि का मंत्र बन गया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कोटिशः कार्यकर्ताओं को सदैव आपका नेतृत्व प्राप्त होता रहे। आप यशस्वी हों, दीर्घायु हों।

    नए भारत के शिल्पकार हैं पीएम मोदी: योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि विकसित भारत' के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय है। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो, आपका यशस्वी नेतृत्व हम सभी को प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना है। उन्होंने प्रधानमंत्री को मां भारती का परम उपासक, 'नए भारत' का शिल्पकार, 'विकसित भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के प्रति संकल्पित और विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता बताया।