Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली के खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मु से मिले उपराष्ट्रपति धनखड़, PM मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री, देखिये तस्वीरें

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 06:48 PM (IST)

    पूरे देश और दुनिया में दिवाली का त्योहार आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात। फोटोः @rashtrapatibhvn
    पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात। फोटोः @rashtrapatibhvn

    HighLights

    1. राष्ट्रपति मुर्मु से मिले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
    2. पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात

    एएनआई, नई दिल्ली। पूरे देश और दुनिया में दिवाली का त्योहार आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारो ओर खुशी और बाजार में रौनक दिख रही है। वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है।इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थी।

    राष्ट्रपति मुर्मु से मिले उपराष्ट्रपति

    दिवाली के इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद थीं।

    यह भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई, गरीब और बेसहारा के जीवन को रोशन करने का किया आह्वान

    केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

    राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

    मालूम हो कि दिवाली के इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक खास संदेश लिखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

    खबरें और भी

    यह भई पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली के मौके पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- इस त्योहार आपके घर आए खुशियां और समृद्धि