Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बर्मिंघम जा रही पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट में फंसी, सोशल मीडिया पर शेयर की आप बीती

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 09:35 AM (IST)

    भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं। सिंधु ने दुबई के हालातों के बारे में जानकारी साझा की ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के युद्ध के बीच भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं।

    पीवी सिंधु ने बीते दिन शनिवार, 28 फरवरी को दुबई एयरपोर्ट पर फंसे होने की जानकारी दी थी। वहीं अब फिर एक बार पीवी सिंधु ने अपने आस-पास के खौफनाक मंजर के बारे में बताया है।

    पीवी सिंधु ने बताई अपनी आप बीती

    बैडमिंटन प्लयेर पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दुबई की भयावह स्थिति के बारे में बताया, 'यहां मुश्किल बढ़ती जा रही है और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं।'

    पीवी सिंधु ने आगे लिखा, 'कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा, क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे। यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था।'

    सुरक्षित हैं पीवी सिंधु

    पीवी सिंधु ने अपनी सुरक्षा को लेकर जानकारी देते हुए कहा, 'हम सब अब सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद।'

    पीवी सिंधु ने आगे बताया, 'अभी के लिए, हम थोड़ा आराम करने और उम्मीद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम चीजों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।'

    यह भी पढ़ें- खामेनेई ने मौत से पहले दी थी आखिरी स्पीच, ट्रंप को लेकर क्या बोले थे ईरान के सुप्रीम लीडर?

    यह भी पढ़ें- कभी जेल में तड़पे, युद्ध में हुए घायल... खामेनेई के 36 साल के शासन का अंत; कैसे ईरान के सुप्रीम लीडर बने Khamenei?

    खबरें और भी