विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेतृृत्व ने राज बब्बर पर दिखाया भरोसा, यूपी मेंं दी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 12 Jul 2016 05:50 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 06:57 AM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने उत्‍तर पद्रेश की कमान राज बब्‍बर को सौंप दी हैै। हालांकि अभी पार्टी ने सीएम कैंडिडेट का खुलासा नहीं किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य में पार्टी की कमान राब बब्बर को सौंप दी है। प्रदेश में पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से कवायद चल रही थी । राज बब्बर को प्रदेश कांंग्रेस का अध्यक्ष बनाने का ऐलान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने किया। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही कांग्रेस यूपी में अपने सीएम प्रत्याशी का भी ऐलान कर देगी।

राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला काफी चाैंकाने वाला इसलिए लग रहा है क्योंकि इससे पहले उनका नाम एक बार भी सामने नहीं आया था। वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को लेकर अटकलें जरूर लगाई जा रही थीं। इसके अलावा भी कुछ और नाम थे जिनको लेकर कयास लगाए जा रहे थे। माना यह भी जा रहा है कि शीला दीक्षित को पार्टी राज्य में सीएम प्रत्याशी बना सकती है।

वर्तमान में राज बब्बर राज्यसभा सांसद हैंं। इसके अलावा वह दो बार उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को हराया था। ऐसे में राज बब्बर के कद पर पार्टी में किसी को भी कोई संदेह नहीं है।

साउथ चाइना सी पर चीन को झटका, ट्रिब्यूनल ने चीन के एकाधिकार के दावे को नकारा

राज बब्बर ने वर्ष 1989 में जनता दल के जरिए राजनीति की दुनिया में कदम रखा। बाद में वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और तीन बार लोकसभा सांसद बने। साल 2006 में समाजवादी पार्टी ने उनको पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था, जिसके बाद साल 2008 में राज बब्बर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

पाक में मार्शल लॉ लगाने की मांग, आर्मी चीफ के पोस्टरों से पटे शहर

इटली में ट्रेन हादसा, बीस की मौत 35 घायल

दक्षिण सूडान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी की कवायद शुरू

ब्रिटेन : डेविड कैमरन कल देंगे इस्तीफा, थेरेसा होंगी दूसरी महिला पीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।